लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला करसाल में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राज कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में शैक्षिक, खेलों तथा अन्य गतिविधियों में सालभर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विशिष्ट अतिथियों में गीता देवी, प्रधान पंचायत रेणू देवी पिहड़-बेढलू आदि मौजूद रहे। मुख्याध्यापक नीरज सूद ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। समारोह में अर्पिता, तरुण, दीपेश चांगरा, आरती, रितेश, शुभम, मुस्कान, निहारिका तनवी आदि को सम्मानित किया गया। संवाद