सुंदरनगर (मंडी)। एंजल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धरोहर रविवार को स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि मेझधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल ने की।
इस अवसर पर सीबीएसई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी केएस गुलेरिया और एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर की पूर्व प्राचार्य सुमन गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारा जा सके। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरणा किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज में नशे के खिलाफ एक प्रभावी जागरूकता पैदा करनी चाहिए।
विधायक राकेश जम्वाल ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्कूल के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य सरु कौशल ने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की शैक्षणिक और खेल क्षेत्र की उपलब्धियों को साझा किया।
इस दौरान शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें चाहत, आयुषी, जिविशा, आंचल, समृद्धि ठाकुर, स्वास्तिक, अमिश, ललिता, आदित्य, प्रिया, नितिका, त्रिषा, श्रेया, नितिन, नंदिता चौधरी, शिवांशी, कार्तिकेय, अवनी, पलक गुप्ता, गिरीश, एंजल डोगरा, वंशिका, अनीश कुमार, महक, अनिवेश राणा, कार्तिकेय, कौर लाल, इशान गौतम, अथर्व राघवा, कार्तिक, रियांश कटवाल, मोक्ष धीमान, अदिति वशिष्ठ, अदित्य सलवानी, भव्या, हुनाक्षी, पार्थ, आरव, राधिका, दिवांशी, अवनी, कशिश शर्मा और आशीष को सम्मानित किया गया।