करसोग (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर करसोग में वीरवार को सालाना समारोह में बच्चों ने नृत्य, लघु नाटिका, लोक नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष नेत्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में राघवी, परीक्षित, दिव्यांशी, आरवी, रूपाली, आदित्य ठाकुर, अंनिका, नक्षित, सानवी, तोनिष, मानवी, सूर्यांश, वंशिका, योगांश, अनमोल, ध्रुव, हर्षिता, भेवीन, दर्शिता, प्रज्ञा, खुशबू आदि शामिल रहे। मेधावी छात्रवृत्ति हासिल करने वाले बच्चों में गुंजन ठाकुर, भूमिका ठाकुर, तनीषा ठाकुर, नव्या, त्रिपति वर्मा को भी सम्मान मिला। इस मौके पर कृष्ण लाल, नवीन कुमार, चुनी लाल, ठाकुर सेन, युगल किशोर, बबीता ठाकुर उपस्थित रहे। संवाद