हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड के अधीन रखने का निर्णय
सुंदरनगर(मंडी)। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या भंगरोटू को हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड के अधीन रखने और इसके मर्जर को रद्द करने के फैसले का सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया।
संघ के राज्य चीफ मेंटर राजेश सैनी, चीफ ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी रंगीला ठाकुर, राज्य महासचिव इंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, महिला विंग अध्यक्षा ललिता बांगिया ने कहा कि फरवरी में जारी आदेशों के तहत कन्या विद्यालय भंगरोटू को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में मर्ज करने के आदेश हुए थे। इसके विरोध में संघ ने कई बार सरकार से निवेदन किया था। सामाजिक संस्थाओं ने भी जनहित और छात्र हित में मर्जर का विरोध किया था। पांच जुलाई को सुंदरनगर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए बीते बुधवार को कन्या भंगरोटू स्कूल को एचपी बोर्ड से संबद्ध रखते हुए मर्जर रद करने के आदेश जारी किए। संघ ने सरकार से स्कूल के प्रधानाचार्य किशन बुशैहरी का निलंबन शीघ्र वापस लेने का आग्रह किया। संघ के अनुसार बुशैहरी के नेतृत्व में स्कूल में वर्तमान में 196 छात्राएं पढ़ रही हैं और 60 छात्राओं ने निजी स्कूल छोड़कर यहां प्रवेश लिया है। संवाद