फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंदबुद्धि व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। रिस्सा में मिले मंदबुद्धि व्यक्ति को पुलिस ने पहचान करवाकर सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द किया है। व्यक्ति सही ढंग से अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने परिजनों को ट्रेस कर उसे उनके हवाले किया।
विज्ञापन

पुलिस थाना सरकाघाट में चंचल निवासी रिस्सा ने सोमवार रात को सूचना दी कि उसके घर के पास एक अज्ञात व्यक्ति घूम रहा है। वह अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा है। सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार तथा एलएचसी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। व्यक्ति मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा था। व्यक्ति को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना सरकाघाट लाया गया।
थाना में उसके मोबाइल फोन को चार्ज कर जांच की गई, जिसके माध्यम से उसके परिजनों का संपर्क नंबर प्राप्त हुआ। संपर्क करने पर उसकी पहचान कृष्ण चंद पुत्र परमदेव, निवासी गांव लगाधार, डाकघर खडकोह, तहसील कोटली के रूप में हुई है। इसके उपरांत कृष्ण चंद को उसके पिता परमदेव के हवाले सौंपा गया। उधर, एसएचओ सरकाघाट रजनीश कुमार ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति को परिजनों के हवाले सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें