फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सोनल ने क्रॉस कंट्री में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की खिलाड़ी छात्रा सोनल ठाकुर ने रविवार को पड्डल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री में भाग लेते हुए अंडर-16 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। सोनल ठाकुर रोपापधर पंचायत के सेलण गांव की है। सोनल ठाकुर ने पिछले साल अंडर-14 आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी 600 मीटर और 400 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए थे। स्टेट बेस्ट एथलीट कन्या वर्ग में रही थीं और राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया था। उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह, डीपीई संतोष ठाकुर, पीईटी धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह ने सोनल ठाकुर और उसके माता-पिता को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें