सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने सांसद कंगना रणौत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सरकाघाट और धाड़ता क्षेत्रों से जुड़ी करीब 100 मांगों को शामिल किया गया है।
रमेश चंद ने कहा कि ज्ञापन में शामिल मुख्य मांगों में उपमंडल की अनुसूचित जाति बस्तियों के लिए सड़क सुविधा, रास्तों का निर्माण सहित दिव्यांगों की विभिन्न मांगों को शामिल किया है। धाड़ता, धर्मपुर और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्रों के लिए विशेष बजट मुहैया करवाना, जाहू में हवाई अड्डा, रेलवे लाइन, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अनुबंध में बदलाव, औद्योगीकरण शामिल है। इस अवसर पर हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरिदास प्रजापति, रणजीत सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद