फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष हरी दास प्रजापति की अगुवाई में मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजीव कुमार से शिमला में मिला। उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि दिव्यांगों से संबंधित मांगों में पेंशन बढ़ोतरी, नौकरियों में आरक्षण, दिव्यांगों को उनकी क्षमता के मुताबिक नौकरी, जो दिव्यांग सक्षम नहीं, उनके बदले उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य को नौकरी दी जाए। इसके अलावा दिव्यांगों के घरों को सड़क सुविधा से जोड़ने सहित 30 से अधिक मांगों का ज्ञापन में शामिल किया गया।
मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि जो मांगें प्रदेश स्तर पर आती हैं उन पर मंथन किया जाएगा। केंद्र सरकार के अधीन आने वाली मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष भेजा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव रमेश चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन लाल, कर्म सिंह परमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें