लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में सोमवार को स्वयंसेवियों ने लडभड़ोल बाजार में जलेबी और अचार के स्टाॅल लगाकर बिक्री की। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के फूलों के पौधे भी बेचे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि स्वयंसेवियों ने 7000 रुपये की जलेबी, करीब 3000 रुपये का अचार तथा 1000 रुपये के फूलों के पौधों की बिक्री की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए आत्मविश्वास का संचार करती हैं। बताया कि इससे एक तरफ छात्रों की व्यावसायिक समझ में बढ़ोतरी होती है वहीं दूसरी ओर वे पैसे का प्रबंधन भी सीखते हैं। संवाद