फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मैराथन में महक, अथर्व बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की ओर से स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रन फार डीएवी मैराथन का आयोजन किया। इस दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। छात्र वर्ग में कक्षा 12वीं के अथर्व ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11वीं के सुजल शर्मा द्वितीय तथा कक्षा 9वीं के तनिश ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 10वीं की महक ने प्रथम, 9वीं की अग्रिया ने द्वितीय तथा 9वीं कक्षा की जागृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने नकद पुरस्कार देते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन में 170 प्रतिभागियों ने करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की। दौड़ की शुरुआत डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर मंडी के मुख्य भवन खलियार से होते हुए भ्यूली में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें