फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगी बैठक : चमन राही

Wed, 29 Oct 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने बताया कि 29 अक्तूबर को मंडी में प्रस्तावित अवैध कब्जाधारियों की आपातकालीन बैठक को अब नवंबर के दूसरे सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस माह प्रदेशभर में हो रहे शादी समारोहों और विभिन्न सामाजिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए परिषद पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। बैठक में अवैध कब्जाधारियों की सूची तैयार कर सरकार को भेजने की योजना थी, जो अब नई तिथि पर आयोजित बैठक में की जाएगी। राही ने बताया कि बैठक की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी और सभी संबंधित संगठनों को इसकी पूर्व सूचना दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें