मंडी। मंडी से सुंदरनगर चलने वाली एक निजी बस के परिचालक पर महिला ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस थाना बल्ह में दर्ज करवाई है।
बैहना निवासी महिला का आरोप है कि बस में वह मंडी से गुटकर के लिए बैठी। परिचालक ने उतरने का स्थान पूछा तो महिला ने गुटकर बताया। इस पर परिचालक भड़क गया और अभद्र भाषा में बात की।
जब किराये के लिए पूछा तो परिचालक ने 20 रुपये मांगे जबकि किराया 15 रुपये है। महिला का आरोप है कि उसने 50 रुपये किराये के दिए तो परिचालक ने न टिकट दी और न ही बकाया राशि दी। बल्ह पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद