फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वच्छता में बेहतर रैंक के लिए सफाई करवाने में जुटा एमसी

विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2015 की तैयारियों को लेकर सफाई में जुटी कर्मचारी। स्त्रोत निगम
विज्ञापन
मंडी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 को लेकर केंद्रीय टीम जनवरी में कभी भी नगर निगम मंडी आ सकती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने हर वार्ड में हॉट स्पॉट चयनित कर उनकी सफाई शुरू करवा दी है। नदी, नाले और नालियों की सफाई करवाई जा रही है। बावड़ियों और जलस्रोतों को भी साफ किया रहा है। शौचालयों की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए एमसी लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन

वार्ड में अभियान चलाकर लोगों से कूड़ा-कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय सफाई कर्मचारियों के पास देने के बारे में कहा जाएगा। केंद्रीय टीम शहर में साफ-सफाई का आकलन करते हुए लोगों से भी सवाल पूछेगी। लोगों के जवाब के बाद ही शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा अंक आ सकता है। इसे लेकर अब नगर निगम गंभीर हो गया है।
बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम मंडी देश में 25 से 50 हजार की आबादी वाले 3970 शहरों में 1663वें पायदान पर था। जोनल स्तरीय 200 शहरों में मंडी शहर को 112वां स्थान मिला है। ऐसे में इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि सफाई के प्रति लोगों का साथ मिला तो नगर निगम मंडी स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-100 में आ सकता है।
विज्ञापन

..

कैसे सुधरेगा रैंक, मुख्य मार्केट में ही नहीं मिल रहा लोगों का सहयोग
स्वच्छता सर्वेक्षण में लोगों का कम सहयोग मिल रहा है। मुख्य इंदिरा मार्केट की छत की दीवारें पान और गुटका की पीक से सनी पड़ी हैं। यहां थूकने वालों पर कार्रवाई के लिए इंदिरा मार्केट के व्यापारियों का भी निगम को सहयोग नहीं मिल पा रहा है। बाहर से आए लोग शहर की सुंदरता पर गंदगी के दाग लगा रहे हैं।
...

जल निकाय की सफाई फिर बिगाड़ेगी ग्राफ
निगम ने पिछली बार जल निकायों की सफाई में शून्य अंक मिलने पर शहर की सभी खड्ड और नालों की सफाई करवाई थी। लोगों ने फिर से इन्हें कूड़ा कचरा फेंक दूषित कर दिया है। सकोडी तथा सुकेती खड्ड के किनारे कई स्थानों पर कूड़े कचरे के हाॅट स्पाॅट बन गए हैं। जल स्रोतों की सफाई को लेकर निगम ने कार्य शुरू कर दिया है।

...
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर में हॉट स्पॉट चयनित कर उनकी सफाई करवाई जा रही है। निगम सफाई को लेकर गंभीर है। लेकिन शहर के लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और इधर-उधर कूड़ा फेंकने की बजाय सफाई कर्मियों के पास देना चाहिए। इंदिरा मार्केट की छत्त पर पान गुटका के निशान जल्द साफ करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें