नेरचौक (मंडी)। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से ली गई नर्सिंग परीक्षा में अभिलाषी नर्सिंग कॉलेज नेरचौक की दो प्रशिक्षु नर्सों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
छात्रा कोमल शर्मा ने एमएससी नर्सिंग 2023-25 बैच की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। निकिता शर्मा ने 10वां स्थान हासिल किया। सभी प्रशिक्षु अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। अभिलाषी संस्थान की तरफ से मेधावी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिलाषी समूह के अध्यक्ष डाॅ. आरके अभिलाषी, डाॅ. ललित अभिलाषी, डाॅ. नर्वदा अभिलाषी आदि ने प्रशिक्षुओं को बधाई दी है। संवाद