सुंदरनगर (मंडी)। जिला मंडी के प्रसिद्ध माता मुरारी देवी का तीन दिवसीय मेला दंगल के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
माता मुरारी देवी मंदिर सेवा समिति के प्रधान बृजलाल ठाकुर और सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि संजीव गुलेरिया ने विधिवत रूप से मुरारी देवी मंदिर में संध्या आरती की तथा पूजा अर्चना कर तीन दिवसीय मेले का विधिवत रूप से समापन किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन मेलों से संस्कृति का संरक्षण हो रहा है।
मंगलवार को मेले में दिन को धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोकगायक रोशन लाल, सपना गुप्ता और लता गुलेरिया ने भजनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर जनता का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, समाजसेवी जय सिंह ठाकुर, तारा तुंगला, रोशन लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद