फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस पर शहीदों को किया याद

विज्ञापन
शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी।
विज्ञापन

हिमाचल एक्स सर्विस लीग मंडी इकाई ने संकन गार्डन मंडी में स्थित शहीद स्मारक पर 73वां सेना दिवस मनाया। शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल हरीश वैद्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
लीग के महासचिव कैप्टन हेतराम ने बताया कि शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यातिथि और लीग अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल प्रताप सिंह ने सेना दिवस पर अपने विचार साझा किए। कहा कि एक सैनिक दिन रात सीमा पर पहरा देता है ताकि देश की जनता आराम से रह रहे। आज शहीदों के परिवारों की कोई सुध नहीं ले रहा। महासचिव हेतराम शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में सेवारत सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं का महंगाई भत्ता रोके रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे जारी नहीं किया जा रहा है। लीग ने केंद्र सरकार को चेताया कि यदि शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया तो पूर्व सैनिक प्रदेशभर में आंदोलन की राह अपनाने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर कर्नल वीके तपवाल, कैप्टन कश्मीर सिंह, कैप्टन राजेश्वर सिंह, डीएन वर्मा, ओम चंद, पद्मनाभ शर्मा, भीम सिंह गुलेरिया, हुकम चंद, सूबेदार मेजर प्रेम ठाकुर, सूबेदार पूर्ण चंद, खेम सिंह, हवलदार केहर सिंह कटोच, उषा शर्मा, शांता ठाकुर, मीना, सविता, आशा ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें