फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल के करसाल में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत पिहड़-बेढलू के करसाल गांव में शनिवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मृतका की पहचान शिवानी पत्नी नवीन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जब शिवानी शनिवार सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने शाम करीब चार बजे घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान रेणु देवी और लडभड़ोल पुलिस को दी।
लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पंचायत प्रधान की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो शिवानी को फंदे से लटका हुआ पाया। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है और जांच जारी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति शिमला में निजी होटल में काम करते हैं। शादी को एक साल ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें