फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मनोहर लाल चड्ढा का डैहर में भव्य स्वागत

Sun, 01 Feb 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन से लौटे दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर के मुख्य संरक्षक मनोहर लाल चड्डा का ड
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। दिव्य मानव ज्योति सेवा संस्थान डैहर के मुख्य संरक्षक मनोहर लाल चड्ढा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद वापस लौट आए हैं। रविवार को डैहर पहुंचने पर संस्थान के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश आर्य ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपति भवन से मिला यह निमंत्रण मनोहर लाल चड्ढा की समाज सेवा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है। उन्होंने इसे पूरे संस्थान और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। इस सम्मान समारोह में उनकी धर्मपत्नी, परिवारजन और डैहर बाजार के कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें