फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग बस अड्डे पर दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में बैठी महिला को निशाना बनाकर भागा झपटमार
विज्ञापन

पहली बार करसोग में इस तरह की वारदात, आरोपी की धरपकड़ में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। करसोग बस अड्डे पर वीरवार को एक महिला का मंगलसूत्र झपटमार ने छीन लिया। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने झपटमार की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। यह क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
पुलिस के अनुसार वीरवार करीब चार बजे महिला घर लौटने के लिए बस में बैठी थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने अचानक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गया। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बस अड्डे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत वहां पहुंची और बस अड्डा व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें