फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल बने हिमाचल गॉट टेलेंट के विजेता

Sun, 10 Apr 2016 07:01 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
सुंदरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान में त्वस्क के दौरान रैंप पर कैट वॉक करते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान सुंदरनगर में त्वस्क-2016 कार्यक्रम का रविवार को समापन गया। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश्वर गोयल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा देश भर के विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा के अनुसार संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. ललित अवस्थी ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर करके सम्मानित किया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गईं।


सीपीएस सोहन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में बहुतकनीकी संस्थान खोलने जा रही है और कुछ ही दिनों में नगरोटा में इंजीनियरिंग कालेज का शुभारंभ किया जाएगा। सुंदरनगर को शिक्षा हब के रूप में विकसित किया गया है। हिमाचल गॉट टेलेंट कार्यक्रम में मंगल ने प्रथम और दिव्यांश ठाकुर ने द्वितीय स्थान झटका है। जिन्हें आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर राजकीय बहुतकनीकी के प्राचार्य आरके शर्मा और बिशन दास अबरोल समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें