फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बोबर से वाया भनबाड़-सुंदरनगर बस खराब

विज्ञापन
बोबर भनबाड़ रूट पर खराब पड़ी बस। स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बोबर से वाया भनबाड़-सुंदरनगर रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बसें हर तीसरे दिन खराब हो रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है। खासकर एचआरटीसी की नीले रंग की बसें ही इस रूट पर खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी परस राम, देवी राम, दलीप ने बताया कि सोमवार को जब इस रूट की बस वापस सुंदरनगर जाने लगी तो यह अचानक भनबाड़ के पास बीच सड़क में खराब हो गई। ऐसे में दोपहर तक जाम लगा रहा। सुंदरनगर से दूसरी बस आने के बाद यात्री गंतव्य तक पहुंचे। कहा कि निगम को कई बार अवगत करवाया कि भनबाड़ में जेएनएनआरयूएम बसें न भेजी जाएं।
लोगों का कहना है इन बसों के स्पेयर पार्ट एचआरटीसी के पास है ही नहीं। इस वजह से ये बसें बार-बार खराब हो रही हैं। अड्डा प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि उक्त रूट पर बस भेज दी गई है। फिलहाल इस रूट पर अच्छी हालत वाली बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें