फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिखर सम्मेलन में मंडी की बेटी ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन में किया भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कॉमनवेल्थ-आसियान शिखर सम्मेलन मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित हुआ। इस मंच पर कॉमनवेल्थ और आसियान देशों के नेता, नीति निर्माता, युवा प्रतिनिधि और परिवर्तनकर्ता एक साझा दृष्टि के तहत एकजुट हुए।
वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व दिल्ली विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में शोधरत एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की संयुक्त सचिव संधोल निवासी शिवांगी खरवाल ने किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा से मुलाकात का अवसर शिवांगी खरवाल को मिला। देवड़ा ने भारत की डाटा सुरक्षा, यूपीआई की अभूतपूर्व वैश्विक सफलता और डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।शिवांगी खरवाल ने मलयेशियाई संसद के उच्च सदन के सदस्य वाईबी सीनेटर दातो सिवाराज से भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच युवा सहयोग, नेतृत्व विकास और क्षेत्रीय साझेदारी पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। शिवांगी खरवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही। यह अनुभव सीख, संवाद और एकता की भावना से परिपूर्ण रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें