फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Zila Parishad Elections Results: चाचा-भतीजी की जोड़ी जीत कर जिला परिषद पहुंची

Tue, 02 Jun 2026 09:58 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनाव में मंडी जिले से इस बार चाचा भतीजी की जोड़ी जीत कर पहुंची है। सीपीआईएम नेता कुशाल भारद्वाज ने वार्ड नंबर 1 भड़याडा से जीत दर्ज की जबकि वार्ड नंबर 5 कुफरी से उनकी भतीजी शिवानी ठाकुर ने जीत दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुशाल भारद्वाज, शिवानी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला परिषद मंडी में इस बार चाचा भतीजी की जोड़ी जीत कर पहुंची है। जिला परिषद कुफरी वार्ड से इस बार पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज की भतीजी शिवानी ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की है। वह अपने चाचा कुशाल भारद्वाज द्वारा वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में उतरी और उनकी प्रेरणा से चुनाव जीतने में कामयाब रही।

विज्ञापन


कुशाल भारद्वाज ने इस बार भडयाड़ा वार्ड से चुनाव लड़ा और 1506 मतों से जीत दर्ज की। कुशाल भारद्वाज जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सीपीआईएम नेता नेता के रूप में जाने जाते हैं। वह पिछले लंबे समय से जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र और द्रंग विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पहचान बनाए हुए हैं। सीपीआईएम नेता रविकांत ने दोनों उम्मीदवारों को चुनाव जीतने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें