संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-23 क्रिकेट टीम का चयन कर लिया है। टीम की कमान चिराग शर्मा को सौंपी गई है। रोहित ठाकुर और अर्जुन वाधवा को उपकप्तान बनाया गया है। चयनित खिलाड़ियों में रोहित चंदेल, लोकेश चौहान, मानक सिंह, सचिन, अक्षित, जय सिंह, सौरव ठाकुर, मेहुल पठानिया, ओजस्वी राणा, सर्वज्ञय चोपड़ा, पीयूष ठाकुर, गंगा सिंह, आदित्य गुलेरिया, आयुष गुलेरिया, सौर्य गोसामी, शुभम ठाकुर, ईशान विज, नीरज, कन्हैया, आयुष ठाकुर, साहिल चौहान, दुपेश, गौरव कृष धीरेंद्र और झाबे राम शामिल हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 7 मई से सुबह 10 बजे राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर के खेल मैदान में कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप कोच रविकांत जम्वाल की देखरेख में चलेगा। कोचिंग कैंप के बाद 15 सदस्यीय अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। मंडी की टीम अपने मुकाबलों की शुरुआत 19 मई को चंबा के खिलाफ करेगी। 21 मई को कांगड़ा और 25 मई को कुल्लू की टीम से मुकाबला खेलेगी।