फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले में 1221 विद्यार्थियों ने नीट में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज में 480 में से 473 ने दी परीक्षा
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक ऑफलाइन हुआ टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में नीट परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। मंडी में यह परीक्षा वल्लभ कॉलेज, गर्ल्स स्कूल, सीबीएसई (सीबीएससी) मंडी और एसपीयू परिसर में संपन्न हुई। वल्लभ कॉलेज में 480 में से 473, सीबीएसई स्कूल मंडी में 240 में से 231, गर्ल्स स्कूल मंडी में 288 में से 281 तथा एसपीयू परिसर में 240 में से 236 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली, जिसमें बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी शामिल थी। छात्रों के अनुसार इस बार पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा। हालांकि भौतिकी (फिजिक्स) सेक्शन में प्रश्न कठिन थे, जबकि जीव विज्ञान (बायोलॉजी) का स्तर संतुलित रहा। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती रही। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



-मेरा पेपर बहुत अच्छा हुआ। मेरी तैयारी के अनुसार पेपर आसान था और मैंने पूरा पेपर हल कर दिया। -कृतिका शर्मा
-पेपर अच्छा रहा। मैंने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन पेपर लंबा था इसलिए मैं पूरा हल नहीं कर पाया।-रोहित ठाकुर (मंडी)
-पेपर बहुत अच्छा हुआ। मुझे इतनी अच्छी उम्मीद नहीं थी। मेरा सेंटर मंडी कॉलेज में था और वहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं। -आंशिका (नेरचौक)
परीक्षा अच्छी रही। फिजिक्स को छोड़कर बाकी पेपर आसान था। मैंने पूरा पेपर हल कर दिया।-पीयूष चौहान
मेरा पेपर बहुत अच्छा रहा। मेरा परीक्षा केंद्र सीबीएसई स्कूल मंडी में था। वहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं और पेपर लंबा होने के बावजूद मैंने पूरा हल कर दिया। -कृतिका शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें