मंडी। सुंदरनगर में 29 नवंबर से होने वाली इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए वल्लभ डिग्री कॉलेज की महिला और पुरुष टीम ने वीरवार को जमकर अभ्यास किया।
प्रशिक्षक अशोक गौतम ने खिलाड़ियों को खेल के विभिन्न गुर सिखाए। पुरुष टीम की कमान जंजैहली के संगलवाड़ा गांव के राहुल चौहान करेंगे जबकि महिला टीम सरकाघाट की दीया के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। पुरुष टीम में आदर्श, अभिनय, हितेन, कबीर, अजय और हितेश हिस्सा ले रहे हैं।
महिला टीम में दीया, महक, सोनिया, उपासना, स्नेहा, इसिता और आंचल समेत अन्य रहेंगी। कप्तान राहुल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जाने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महिला और पुरुष टीम में अधिकतर खिलाड़ी गांवों से हैं। सभी वल्लभ डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। वल्लभ डिग्री कॉलेज की प्राचार्य सुरीना शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। संवाद