फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को नहीं मिला एक भी चिकित्सक

Thu, 11 Sep 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिला के अस्पतालों को 31 नए चिकित्सकों की सौगात मिली है लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के लिए एक भी नया चिकित्सक व विशेषज्ञ न मिलने से शहर के बुद्धिजीवियों ने सरकार के प्रति भारी रोष जताया है। क्षेत्रीय अस्पताल में लंबे समय से करीब आधा दर्जन चिकित्सक व विशेषज्ञों के पद खाली हैं। इसी के साथ सदर हलके के संस्थानों को राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

अस्पताल में लंबे समय से चर्म रोग सहित फॉरेंसिक, बाल रोग विशेषज्ञ सहित छह पद खाली पड़े हैं। संबंधित रोग के उपचार के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक, पीजीआई चंडीगढ़ या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। जहां मरीजों के धन की हानि और समय की बर्बादी हो रही है। शहर के बुद्धिजीवियों में वीरमंडल मंडी के प्रधान चंद्रशेखर, अनिल शर्मा, डीपी कपूर, अशोक कुमार, ओपी शर्मा, चंपा शर्मा, बाल कृष्ण आदि का कहना है कि करीब तीन साल से क्षेत्रीय अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं है, पहले यहां दो विशेषज्ञ थे। दोनों का तबादला होने के बाद आज तक यह पद खाली पड़े हैं। वहीं पूर्व में फॉरेंसिक विशेषज्ञ रहे डॉ. जीवानंद चौहान के बाद करीब चार सालों से अस्पताल में नियमित फॉरेंसिक विशेषज्ञ नहीं है। पिछले दो माह से एमसीएच मंडी में बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली है।

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में रिक्त पदों को भरने बारे प्रदेश सरकार व विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है। मौजूदा समय में क्षेत्रीय अस्पताल में 48 चिकित्सकों के स्वीकृत पद हैं, इनमें 38 चिकित्सक तैनात हैं। इनमें से 3 चिकित्सक सुपर स्पेशिलिटी पढ़ाई के लिए गए हैं। अन्य रिक्त पदों को स्वीकृति मिलते ही भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दिनेश ठाकुर एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें