फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पटड़ीघाट-ज्वाली-गैहरा-चंदैश सड़क चार महीनों से बंद

Thu, 11 Sep 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सरकाघाट उपमंडल के तहत पटड़ीघाट-ज्वाली-गैहरा- चंदैश खस्ताहाल सड़क पर श्रमदान करने युवा। स्रोत जा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भांबला/सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के तहत तीन पंचायतों को जोड़ने वाली पटड़ीघाट-ज्वाली-गैहरा-चंदैश सड़क पिछले चार माह से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। करीब एक माह से छोटे वाहन भी नहीं निकल पा रहे है। ऐसे में स्थानीय लोग ही यहां बहाली के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीनानाथ, दीवान चंद, कमल, पवन कुमार, सोनू, गुलजारी शर्मा, मोनू सहित अन्य लोगों ने बताया कि मंगलवार को ज्वाली गांव के समीप जिस स्थान पर वर्ष 2023 में भारी भूस्खलन हुआ था, वहां खराब सड़क पर फिसलन भरे हिस्से में लोगों ने बड़े पत्थर डालकर छोटे वाहनों की आवाजाही करवाने के प्रयास किए।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से न केवल विद्यार्थियों, व जनता को परेशानी हो रही बल्कि बीमार लोगों, किसानों और व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस सड़क की हालत को शीघ्र सुधारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सड़क की हालत सुधारने के लिए जेसीबी और टिपर भेजा है। मौसम ने साथ दिया तो इस सड़क को एक ही दिन में ठीक कर दिया जाएगा।
-भूपेंद्र पाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें