फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Bus Incident: चलती बस के निकले दोनों पिछले टायर, चालक की सूझबूझ से 25 यात्रियों की बची जान

Wed, 05 Aug 2026 12:23 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)

सार

मंडी जिले के बालीचौकी क्षेत्र में औट-बंजार एनएच-305 पर चलती निजी बस के दोनों पिछले टायर अचानक निकल गए। बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाए रखते हुए बस को सुरक्षित रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सड़क पर बस खड़ी होने से करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में बस हटाने के बाद आवाजाही सामान्य हुई।
विज्ञापन
मंडी में चलती बस के दोनों पिछले टायर निकल गए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मंगलवार शाम चवाली माता मंदिर के समीप एक निजी बस के चलते-चलते पिछले दोनों टायर अचानक निकल गए। उस समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन चालक ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। इससे बड़ा सड़क हादसा टल गया।

विज्ञापन


घटना के बाद बस करीब दो घंटे तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे एनएच-305 पर यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि छोटे वाहन सावधानीपूर्वक बस के किनारे से निकलते रहे। बस को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। यात्री केसर सिंह और गोकुल ने चालक की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी से सभी यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें