फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल : 400 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दंपती समेत दो बच्चे घायल; ग्रामीणों ने बचाईं चारों की जान

Thu, 16 Jul 2026 01:51 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)

सार

मंडी जिले के पीपलू के पास मंगलवार को एक कार करीब 400 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बग्गी-चैलचौक सड़क मार्ग पर पीपलू के समीप वीरवार पूर्वाह्न 11:50 बजे एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दंपती समेत दो बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कार में सवार नरेंद्र, उनकी पत्नी वीना और उनके दो बच्चे देवांश व वेदांत, निवासी गांव ब्रिखमणि, रतेहड़ी (चैलचौक), अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

विज्ञापन





विज्ञापन


पीपलू के पास सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देते समय चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से करीब 400 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के चलते चारों घायलों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें