फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी-पठानकोट एनएच-154 सात घंटे बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 सोमवार देर रात करीब सात घंटे तक बाधित रहा। उरला से घटासनी के बीच पांच स्थानों पर पहाड़ी से मलबा, पेड़ और पत्थर सड़क पर आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को रात से सुबह तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई लोग सायर उत्सव में समय पर घर नहीं पहुंच पाए। सबसे पहले उरला के हियुन नाला में रात करीब दो बजे मलबा और चट्टानें गिरने से मार्ग बंद हुआ।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साइट इंजीनियर ने जेसीबी मशीन सहित राहत दल मौके पर भेजा। टीम रात दो बजे के बाद से लगातार बहाली कार्य में जुटी रही। इसके बाद, दोहरी गली समीप सैयहरू नाला तथा उसके आगे भी मलबा और पत्थरों के ढेर से मार्ग बाधित रहा। एनएचएआई की टीम ने रातभर मशक्कत के बाद सुबह करीब 9 बजे हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें