फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई संजय को मिलेगा डीजीपी डिस्क अवार्ड

विज्ञापन
एसआई संजय गुलेरिया - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार गुलेरिया को डीजीपी डिस्क-2021 पुरस्कार दिया जाएगा। वह वर्तमान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा दस्ते में कम्युनिकेशन ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वह धर्मपुर तहसील के गांव गरली के निवासी हैं। उन्होंने 20 फरवरी 1990 में प्रदेश पुलिस संचार एवं तकनीकी सेवा में प्रवेश पाया। उन्होंने किन्नौर जिले के वांगतू, कुल्लू जिले के शाट तथा सतलुज नदी में पारच्छु झील के कारण आई बाढ़ के समय उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की थीं।
उन्हें वर्ष 2019 के गणतंत्र दिवस के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। अब एक बार फिर उन्हें डीजीपी डिस्क पुरस्कार मिलने जा रहा है। इससे धर्मपुर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। उनकी माता कौशल्या देवी, पत्नी रक्षा, पुत्री कृतिका, पुत्र अंकितेश और अन्य परिजनों ने कामयाबी पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें