फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खराब रिजल्ट पर जोगिंद्रनगर में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी के जोगिंद्रनगर कॉलेज में यूजी परीक्षाओं के खराब परिणाम पर धरना प्रदर्शन पर बैठे विद्यार्थी - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। यूजी का परीक्षा परिणाम खराब आने पर जोगिंद्रनगर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को एबीवीपी इकाई और विद्यार्थियों ने करीब तीन घंटे तक प्रदेश विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक धरने-प्रदर्शन में बैठे विद्यार्थियों ने एचपीयू के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। विद्यार्थी अभिनव, शिवम, कंचन, पलक, पल्लवी और आस्था ने कहा कि कॉलेज के 85 प्रतिशत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सही नहीं है।
इसलिए वे धरने-प्रदर्शन पर बैठे हैं। बीएससी प्रथम सत्र के कुल 150 विद्यार्थियों में केवल 6 विद्यार्थी ही पास दर्शाए गए हैं। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष कमलेश ने प्रदेश विश्वविद्यालय पर तानाशाही का आरोप लगाकर नारेबाजी की। कॉलेज प्राचार्य सुनीता सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मांगों को उचित माध्यम से प्रदेश विश्वविद्यालय और शिक्षा निदेशालय में भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें