फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल में खाई में गिरते ही कार में लगी आग

विज्ञापन
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर की एहजु-बसाही सड़क पर गहरी खाई में गिरने से आल्टो कार में लगी आग। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र के लकेहड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार सवार भारतीय सैनिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वह अवकाश पर घर आया है। एहजू-बसाही सड़क पर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए हादसे में क्षेत्र में अफरा तफरी फैल गई। कार में सवारों के फंसे होने की अंदेशे के चलते ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन कार आग का गोला बन चुकी थी।
कार सवार की पहचान कलैहड़ू निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। घायल सैनिक अभिषेक ने बताया कि वह कोलंग से एहजू जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में गिरते ही धू-धू कर जल उठी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसने कूदकर अपनी जान बचाई। लडभड़ोल तहसील की तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने बताया कि पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार कार में सवार एक व्यक्ति को आंशिक चोटें आई हैं। किसी के भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों को लेकर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें