पटेल विश्वविद्यालय में एबीवीपी के अभ्युदय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते विद्यार
- फोटो : Mandi
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के अभ्युदय कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ी नाटियों ने समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। उसके बाद सराजी, सुकेती, शिमला, किन्नौरी और कुल्लवी नाटी ने धमाल मचाया। देशभक्ति से ओतप्रोत स्किट, एकल नृत्य और गायन में विद्यार्थियों ने जोहर दिखाए।
कार्यक्रम में सुंदरनगर विस क्षेत्र के राकेश जम्वाल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की ओर से किए गए अनेक आंदोलनों से ही मंडी में विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई है। प्रांत सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिल्पा कुमारी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहीं। सरदार पटेल विवि के अध्ययन अधिष्ठाता प्रो. दीपक पठानिया भी मौजूद रहे। संवाद