फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, हवाई फायर करने के आरोपियों पर हो कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। क्षेत्र के नौहली चौक गांव में बुधवार रात जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और हवाई फायर मामले का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ा एतराज जताया है। जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य रविकांत की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्य कविता चौहान, पंचायत प्रधान हेमंत कुमार, उपप्रधान गोपाल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य कैप्टन हेम सिंह और युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष गिरधारीलाल ने एसडीएम पधर संजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान महिला मंडल कोठी, कदरयाला, चेली, कलमाणा तथा रोपी की सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद रहीं। जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार हुई इस तरह की घटना से भय, तनाव और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने कहा कि नामजद तीनों आरोपियों के साथ आए एक दर्जन से अधिक लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। एसडीएम संजीत सिंह ने मामले में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी अशोक ठाकुर ने कहा कि हवाई फायर मामले में जब्त की गई बंदूक आरोपी कमल किशोर की है। अभी तक लाइसेंस बरामद नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें