फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ू देव मंदिर मेले में होंगी खेलकूद स्पर्धाएं

विज्ञापन
कोटली स्थित भरगांव में आयोजित होने झगड़ू देव मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते पंचायत समिति के - फोटो : Mandi
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र के भरगांव में ईष्ट झगड़ू देव मंदिर परिसर में मेला 10 एवं 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। रविवार को स्थानीय पंचायत के प्रधान नोता राम की अध्यक्षता में मेला आयोजन समिति की एक बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें मेले के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। 10 सितंबर को मेले का उद्घाटन पंचायत प्रधान नोता राम करेंगे जबकि 11 सितंबर को समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य वेद प्रकाश कटोच बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान देवता की शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। मेले के दौरान महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इनमें वॉलीबाल के अलावा महिलाओं की रस्साकशी, मटका फोड़ और म्यूजिकल चेयर स्पर्धाएं प्रमुख होंगी। आयोजन समिति ने तय किया है कि जो भी टीमें प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छुक होंगी उन्हें 8 सितंबर तक प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मेला कमेटी की ओर से विजेता टीम को 7,100 तथा उपविजेता टीम को 5,100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी।
बैठक में झगड़ू देव मंदिर के पुजारी बलदेव मीन, ग्राम पंचायत भरगांव के उपप्रधान भरत वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शिव राम बनेर, परम देव चौहान, कैप्टन रवि, शेर सिह, सूबेदार रत्न चंद, भूरी सिंह, डीके ठाकुर, रोशन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें