फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी रंधाड़ा, कोट, मझवाड़ जनता को समर्पित

विज्ञापन
कोटली में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र में 17 करोड़ की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। कोटली में प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली में 1.74 करोड़ से निर्मित प्रशासनिक खंड, मंडी-रिवालसर सड़क पर 8.04 करोड़ की लागत से बने रत्ती खड्ड पुल, बरनोटा-कड़कोह मार्ग पर 70 लाख से बने जबलाई नाला पुल और डामरू में रत्ती खड्ड पर 47 लाख से बने पुल कर लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने मंडी में लोक निर्माण विभाग के तृतीय इलेक्ट्रिकल वृत्त कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंधाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझवाड़ और पंडोह में नवस्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

इनके अलावा मुख्यमंत्री ने साई से रघबानू के लिए रत्ती खड्ड पर 56 लाख की लागत से बनने वाले पैदल पुल और रत्ती पुल के पास लगभग 67 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय तल्याहड़ के भवन की आधारशिला भी रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें