फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ा कोठी में पीएचसी, धारंडा में खुलेगा पटवार वृत्त : जयराम

विज्ञापन
सुंदरनगर में आयोजित कार्यक्रम में समारोह स्थल पर जाते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को सुंदरनगर में 55.03 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास किए। जनसभा में सीएम ने पौड़ा कोठी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, गांव बजीहन तथा शेगल में पशु औषधालय, पशु औषधालय आड़ागोई को पशु चिकित्सालय का दर्जा देने, ग्राम पंचायत खिलड़ा के धारंडा में पटवार वृत्त खोलने, निहरी पुलिस चौकी को स्तरोन्नत कर पुलिस थाना बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

निहरी महाविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलोह का नाम शहीद दीनानाथ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलोह करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 8,007 महिलाएं/परिवार लाभान्वित हुए हैं। क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत 6,228 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

....
ये किए शुभारंभ और शिलान्यास
सीएम जयराम ठाकुर ने 2.54 करोड़ से निर्मित सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय भवन तथा आवास, 5.58 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर में यांत्रिक विभाग के भवन और चतरोखड़ी चौक पर 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित पैदल पुल का लोकार्पण किया। 10.52 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना बंथल, 1.79 करोड़ की बाड़ी खड्ड नाटन के स्रोत का सुदृढ़ीकरण, 1.5 करोड़ की अलसेड खड्ड के स्रोत सुदृढ़ीकरण तथा 30 करोड़ की लागत से राजकीय स्नातक महाविद्यालय डैहर के भवन का शिलान्यास किया।
...
सुंदरनगर में पेयजल समस्या का किया समाधान
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर शहर के लिए 23.21 करोड़ की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना से शहर के सभी वार्डों में पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है। 30 करोड़ की लागत से डैहर और साथ लगते क्षेत्रों के लिए पेयजल योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 2.89 करोड़ की लागत से उठाऊ पेयजल योजना चमुखा नालनी का कार्य प्रगति पर है।
कहा कि चतरोखड़ी में लगभग 11 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सुंदरनगर शहर में महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण किया गया है। 45 लाख की लागत से नेहरू पार्क के समीप सब-वे का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें