फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में पांगणा, कबड्डी में बगस्याड़ विजेता

विज्ञापन
करसोग स्कूल में जिला स्तरीय खेलों के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि हीरालाल - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के माहूंनाग में आयोजित तीन दिवसीय प्राथमिक खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न रोचक मुकाबले हुए। छात्रों की समूहगान प्रतियोगिता में पांगणा प्रथम, खील द्वितीय रहा।
विज्ञापन

एकांकी में बगस्याड़ प्रथम, कबड्डी में बगस्याड़ प्रथम और पांगणा द्वितीय रहा। छात्राओं की कबड्डी में शाकरा प्रथम और पांगणा द्वितीय रहा। छात्रों की खो-खो में पांगणा प्रथम, खील द्वितीय स्थान पर रहा। छात्राओं की खो-खो में पांगणा प्रथम, खील द्वितीय स्थान पर रहा।
मार्चपास्ट, एकल गीत और बैडमिंटन में बगड़ा माहूं प्रथम रहा। रविवार को विधायक हीरालाल ने विधिवत रूप से खेलों का समापन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 10 जोन से 347 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विधायक हीरालाल ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। प्राथमिक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पांगणा जोन ओवरआल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

विधायक हीरालाल ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों के लिए शिक्षा जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी खेलकूद भी है। इससे बच्चों में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास होता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का अपना विशिष्ट महत्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें