मेले में रोटेरियन अमर सिंह जसवाल को सम्मानित करते मेले के आयोजक।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के खुद्दर मच्छयाल में आयोजित तीन दिवसीय शनि मंदिर देवता मेले का शनिवार को विधिवत रूप से समापन किया गया। समापन समारोह में समाजसेवी संजीव भंडारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल खुद्दर ने पहला स्थान हासिल किया।
रस्साकशी में ओडर महिला मंडल विजेता रहा। मटका फोड़ में अनिता ने पहला स्थान हासिल किया। मेले में महिलाओं और स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले का शुभारंभ 25 अगस्त को रोटेरियन अमर सिंह जसवाल ने किया था।
उन्होंने आयोजकों को अपनी ओर से 11,000 रुपये की राशि बतौर सहयोग भेंट की थी। मेला समिति के प्रधान चुनी लाल शर्मा, उपप्रधान धर्मवीर ने बताया कि खुद्दर मच्छयाल शनि मंदिर में मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था रही। मेले के दौरान कुश्ती का भी आयोजन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल दिल्ली के रोहित और मंडी के रमेश के बीच में हुआ। इसमें मंडी के रमेश ने दिल्ली के रोहित को हरा कर विजेता का खिताब जी। समारोह के मुख्यातिथि संजीव भंडारी ने विजेता, उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी। संवाद