फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल के कुड्ड में बनेगा गोसदन

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में भराड़ू गोसदन के विस्तारीकरण कार्य का जायजा लेते डीसी मंडी अरिंदम चौधरी। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल के कुड्ड महादेव में बडे़े गोसदन का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब पांच करोड़ लागत आएगी। निर्माण कार्य के लिए करीब दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। मंगलवार को जोगिंद्रनगर के भराड़ू गोसदन में पशु चारे और पीने के पानी आदि की व्यवस्था को जांचने के बाद उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिले के हर उपमंडल के गोसदनों का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

भराड़ू गोसदन के विस्तार के लिए 20 लाख की राशि खर्च की जा रही है। भराड़ू गोसदन के अध्यक्ष विजय जम्वाल ने बताया कि करीब 40 लावारिस गोवंश को शरण दिलाई गई है। सचिव अजय ठाकुर ने बताया कि घटना एवं दुर्घटना में घायल गोवंश को भी उपचार के लिए गोसदन में शरण दी गई है।
उपायुक्त ने बताया कि लडभड़ोल क्षेत्र के कुड्ड महादेव में एक हेक्टेयर से अधिक भूमि पर जिले के सबसे बड़े गोसदन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए पशुपालन विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राजस्व विभाग ने भूमि की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। यहां 500 गोवंश को रखा जाएगा। डीसी ने बताया कि जोगिंद्रनगर के भराड़ू और लदरूहीं में गोसदन के विस्तार से और अधिक लावारिस गोवंश को शरण मिलेगी।
विज्ञापन

भराड़ू गोसदन के नए भवन के निर्माण में गुणवत्ता जांचने के बाद गोसदन समिति के पदाधिकारियों की सराहना की। तहसीलदार डॉ. अनिल मुकुल शर्मा को गोसदन के विस्तार से संबंधित समस्याओं के निदान के भी आदेश दिए। मौके पर मौजूद रोटरी क्लब के अध्यक्ष रामलाल वालिया ने मंडी जिले के गोसदनों के विस्तार पर जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें