फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव पाताल योगिनी मंदिर खन्यारी की हुई प्रतिष्ठा

विज्ञापन
मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थरजून के खन्यारी गांव में स्थित देवता पाताल य? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। ग्राम पंचायत थरजून के खन्यारी गांव में देव पाताल योगिनी मंदिर की प्रतिष्ठा मंगलवार को विधिवत रूप से पूरी हो गई।
विज्ञापन

मंदिर में देवता के दर्शनों के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ लगी रही। मंदिर में देवदार की लकड़ी पर बहुत सुंदर कलाकृतियां उकेरी गई हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर एक तरफ जहां दुर्गा माता की मूर्तियां उकेरी गई हैं वहीं दूसरी तरफ भगवान शिव की मूर्तियों की कलाकृतियां बहुत ही सुंदर हैं।
मंदिर के चारों तरफ अन्य देवताओं की कलाकृतियां अद्भुत और शानदार तरीके से उकेरी गई हैं। देवता कमेटी के कारदार लालमन ने बताया कि मंदिर के निर्माण में लगभग 90 लाख रुपये का खर्चा हुआ है, जो मंदिर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय जनता के सहयोग से करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में सुबह सात बजे से प्रतिष्ठा का कार्य चलता रहा। प्रतिष्ठा के बाद देवता के दर्शनों के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ लगी रही। इस अवसर पर मंदिर में ग्रामीणों के लिए भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें लगभग 5,000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें