फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत स्पर्धा में आदित्य, प्रज्ञा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी ने स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर की स्मृति में मंगलवार को आईटीआई मंडी में लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें कनिष्ठ वर्ग में विशुद्ध लोकगीत श्रेणी में बल्ह के आदित्य और मंडी की प्रज्ञा बहल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में समकालीन लोकगीत में जरोल सुंदरनगर के सागर और भंगरोटू की तेजल शर्मा विजेता रहे। वरिष्ठ वर्ग में विशुद्ध लोकगीत में डुगराईं के दुर्गा दास और सलवाणा सुंदरनगर की रजनी ठाकुर प्रथम स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में ही समकालीन लोकगीत में बालीचौकी के रूप सिंह और तरयांबली की शबनम विजेता रही।
इन्हें विभाग की ओर से 11,000 की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। इन्हें विभाग शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजेगा। आईटीआई के प्राचार्य शिवेंद्र डोगर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेताओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आगाज प्रख्यात लोक संगीतकार केआर पंछी ने किया। इस दौरान भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, लोक संपर्क अधिकारी बिलासपुर कुलदीप गुलेरिया, लोक गायक नरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें