पुलिस थाना रामपुर में आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे नोगली में एक कार स्विफ्ट डिजायर एचपी 01ए-7127 से टकराने के बाद गंभीर घायल प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त कार को शिमला जिला की तहसील रामपुर, डाकघर झाकड़ी, सर्जशाफ्ट गांव निवासी 26 वर्षीय मुनीत चला रहा था।
पुलिस थाना रामपुर में मंडी जिले की तहसील बालीचौकी, सेरी गांव निवासी 19 वर्षीय अनिल कुमार के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले में आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। संवाद