फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मित्रां दा ना चलदा... गीत पर नाचे दर्शक

विज्ञापन
मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में झूमते दर्शकम संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी के अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, प्रदेश के लोक गायकों और कलाकारों ने भी खूब बांधा समां।

लोक गायिका गीता भारद्वाज ने पहाड़ी नाटियों से दर्शकों को झुमाया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्हें महाशिवरात्रि मेला समिति ने शॉल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज बीरी सिंह दल की ओर से शहनाई की मंगल ध्वनि से किया। स्टार कलाकार पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने सेम टाइम सेम जगह, कजरा मोहब्बत वाला, चकवें सूट, मित्रां दा ना चलदा, टिक बटना दी जोड़ी, तूतक तूतक समेत अन्य गानों पर दर्शकों को खूब झुमाया।

गीत गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। मंडी की बेटी एवं इंडियन आइडल फेम गीता भारद्वाज ने अपनी पहाड़ी नाटियों और हिंदी-पंजाबी गीतों से श्रोताओं को खूब नचाया। मंच पर आते ही गीता ने धोडू बो धोणे जो धोबण चली, एक आधिया पिलाई जा रे, दम मारो दम, कजरारे कजरारे तोरे नैना आदि गीतों से दर्शकों को झुमाया।

इससे पहले सुंदरनगर से तनीश ने नृत्य प्रस्तुति दी। चंबा से काकू राम ठाकुर ने अपने मस्ताना अंदाज में शिव स्तुति बम भोले बम भोले से आगाज कर पंजाबी गीत मित्रां दा नां चलदा, हाओ रब्बा हाओ रब्बा गाने से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


करसोग से मोहन गुलेरिया ने कपड़े धोआं कन्ने रोआं कूंजुआ, ओ फौजिया अंब पक्के घर आ, मंडी से कश्मीर सिंह, हमीरपुर से शिवदयाल ने भी वाहवाही लूटी।

ऊना से चमन और मनवीर सिंह, रामपुर से संजय राजटू, सुंदरनगर से सागर और पंडोह की लता ने भी कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। नेरचौक के धनीराम, शिमला से डिम्पल ठाकुर, कुल्लू से आदित्य वर्धन डांस ग्रुप, मंडी से दीक्षित आर्य, वरुण, सोलन से रोबिना, मंडी से डांस ग्रुप ड्रीम टू फ्लाई, शिमला से शारदा शर्मा ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें