फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सामाजिक सरोकार के लिए मंडी साक्षरता समिति सम्मानित

विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय ​शिमला के सभागार में आयोजित हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के स्थापना दिवस पर
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की राज्य इकाई ने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शनिवार को अपना 34वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें प्रदेशभर से समिति के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति को सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह सम्मान संस्थापक सदस्य कुलदीप गुलेरिया, नरपत वर्मा और जोगिंद्र वालिया ने प्राप्त किया। संस्थापक सदस्य कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति ने वर्ष 1992 से लेकर साक्षरता, उत्तर साक्षरता, सतत शिक्षा, समता, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल स्रोतों, पर्यावरण और नशा- निवारण आदि के लिए समय-समय पर जनजागृति अभियान चलाकर गांव-गांव में अलख जगाई थी।
1992 से 1996 के दौरान बांठड़ा शैली में 8000 से अधिक जागरूकता नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, सचिव डॉ. कुलविंदर सिंह, सोसायटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट के संस्थापक सचिव जोगिंद्र वालिया को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती और पद्मश्री नेक राम शर्मा को भी सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें