मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दांव लगाता पहलवान
- फोटो : बाउंड्रीवॉल का विरोध करते ग्रामीणों को समझाते आईओडब्ल्यू महेश कुमार।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में करवाई गई कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेशभर के पहलवानों ने दमखम दिखाया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग में अंडर-17 मंडी कुमार के लिए प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की कृतिका ने चांदपुर की सोनिका को हराकर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग अंडर-17 के वर्ग में सरकाघाट के शौर्यवीर यादव ने सुंदरनगर के सिद्धार्थ को हराकर मंडी कुमार का खिताब जीता। इस अवसर पर पुलिस उपअधीक्षक दिनेश कुमार ने विजेता और उपविजेताओं को नकद पुरस्कार और गुर्ज देकर सम्मानित किया। संवाद