फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सड़क हादसे के बाद खुला चिट्टा तस्करी का मामला, मंडी में युवक-युवती गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Tue, 09 Jun 2026 02:00 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी जिले के बल्ह उपमंडल में सड़क दुर्घटना के बाद चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 57.79 ग्राम चिट्टा और 3.81 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्ह उपमंडल में सड़क दुर्घटना के बाद चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों को वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। दोनों के नशे की हालत में होने और वाहन में नशीले पदार्थ होने के संदेह पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.81 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आठ जून की शाम एक वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा। दोनों के व्यवहार और हालत को देखते हुए लोगों को नशीले पदार्थों की आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल थाना बल्ह पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.81 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने नशे के सेवन में प्रयुक्त होने वाली अन्य संदिग्ध सामग्री भी कब्जे में ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालक यशपाल निवासी तहसील बल्ह और शबनम निवासी धर्मपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना बल्ह में मुकदमा संख्या 120/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 18, 21, 25, 29 तथा धारा 281 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें