फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चंदा चोरी के विरोध में मंडी कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन के साथ किया विरोध
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अध्यक्षता में शहर में पदयात्रा निकाली। इससे पहले जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला प्रभारी बंबर ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन, इंदिरा मार्केट और चौहाटा बाजार से होते हुए सनातन धर्म सभा स्थित राम मंदिर तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का समापन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष ने राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मंदिर के चंदे से जुड़े मामले को लेकर जनता को जागरूक करना और पारदर्शी जांच की मांग उठाना है। इन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित यह विरोध कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे पार्टी के अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन

पद यात्रा के दौरान शहर में करीब आधे घंटे के लिए जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। इस अवसर पर अनिल सेन, भूप सिंह, प्रकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, अजय ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, जोगिंदर गुलेरिया, जागृति राणा, रिंकू चंदेल, कानव, जगदीश रेड्डी, राजेंद्र मोहन सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें